निवेश की कहावतें: पैसे के बारे में जो हमारे बुज़ुर्ग पहले से जानते थे

न कोई डिग्री, न कोई ऐप फिर भी हमारे बुज़ुर्ग पैसे की सबसे गहरी बातें जानते थे। आइए उनकी कहावतों को आज की भाषा में समझें।

बचपन याद कीजिए।

जब भी आप ज़िद करते कि सारे पैसे अभी खर्च कर दें, घर का कोई बुज़ुर्ग प्यार से कहता “बेटा, बूँद बूँद से घड़ा भरता है।”

और जब खर्चे हद से बढ़ जाते, तो सुनने को मिलता “आमदनी अठन्नी, खर्चा रुपैया ऐसे कैसे चलेगा?”

उस समय ये सिर्फ़ कहावतें लगती थीं। लेकिन आज समझ आता है कि इन छोटी-छोटी बातों में पैसे की सबसे बड़ी समझ छिपी थी। हमारे बुज़ुर्गों के पास न कोई डिग्री थी, न कोई मोबाइल ऐप फिर भी वे वही जानते थे, जो आज की पूरी फ़ाइनेंस की दुनिया मानती है।